faizan
इस तरह की खाप व
महापंचायतो को सहयोग की आवश्यकता है पुलिस व प्रशासन के संरक्षण के साथ ही देश के
सम्मानित नेताओ को इन्हे प्रोत्साहन व आर्थिक मदद देना चाहिये,
पंचायत का आधिक से आधिक आयोजन देश हित के लिये अनिवार्य है,
इस पंचायत मे शिरकत करने वाले देश विदेश के आदरणीय पंच महानुभाओं के लाने व ले
जाने के लिये उनकी आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेने व बसे इत्यादि का प्रबंध किया जाना
चाहिये साथ ही इनके लाठी,
बल्ल्म् कटार के लिये अलग से वाहन की व्यवस्था
हो. लाठी बल्लम की जगह इनको अत्याधुनिक हथियारो से लैस करने पर ही देश उन्नति
करेगा. पंचायत के मध्य रम व भांग का दौर ज़्यादा प्रभावी होगा ताकि पंचायत के
उपरान्त शौर्य प्रदर्शन मे बढ चढ कर हिस्सा ले सकें,
पुलिस व सेना के जवान
केरोसिन के साथ चले ताकि इन्हे कोई असुविधा न हो,
तदोपरान्त वीरों को मेडल व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया
जाना चाहिये,
विरोध करने वाले व्यक्ति को फांसी,
संगठन पर आजीवन् प्रतिबंध,
पार्टी का लाइसेंस जब्प करने का महापंचायत को
पूरा अधिकार हो,
No comments:
Post a Comment